मानव व्यापार, बाल श्रम और बाल विवाह उन्मूलन को लेकर बिरौल थाना में जागरूकता कार्यशाला

Updated:
विज्ञापन
बिरौल थाना में चौकीदारों को शपथ दिलाते हुए पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

बिरौल थाना में चौकीदारों को शपथ दिलाते हुए पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

बिरौल थाना परिसर में मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह और बंधुआ मजदूरी के उन्मूलन को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई. 18 से 25 जुलाई तक विशेष अभियान चलाकर स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान कर उनका पुनः नामांकन कराया जाएगा.

विज्ञापन

Darbhanga News: मानव व्यापार, बाल श्रम, बाल विवाह और बंधुआ मजदूरी के उन्मूलन को लेकर शनिवार को बिरौल थाना परिसर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन पुलिस विभाग और सेंटर डायरेक्ट-कवच परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. इसकी अध्यक्षता अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने की.

18 से 25 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान

कार्यक्रम का संचालन कवच परियोजना के अधिकारी सत्य प्रकाश ने किया. उन्होंने पुलिसकर्मियों और चौकीदारों को सरकार की गाइडलाइन और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 18 से 25 जुलाई तक विशेष अभियान चलाकर स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान कर उनका दोबारा नामांकन कराया जाएगा. साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय करते हुए बाल सभा और महिला सभा का आयोजन किया जाएगा.

चौकीदारों की भूमिका पर दिया गया जोर

सत्य प्रकाश ने कहा कि चौकीदार गांव-गांव जाकर लोगों को मानव तस्करी और बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के समन्वय से ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

अभियान को सफल बनाने की अपील

अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता रैलियां और बैठकें आयोजित की जाएंगी. कार्यक्रम के अंत में सभी पुलिसकर्मियों, चौकीदारों और अधिकारियों को मानव तस्करी के विरुद्ध कार्य करने तथा बाल अधिकारों की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई.

मौके पर महिला पुलिस अधिकारी मुन्नी कुमारी, पीएसआई सूरज कुमार सहित थाना के सभी पुलिसकर्मी और चौकीदार उपस्थित थे.


विज्ञापन
शंकर कुमार सहनी

लेखक के बारे में

By शंकर कुमार सहनी

शंकर कुमार सहनी 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. लोकल टेलीविजन चैनल से लेकर राष्ट्रीय समाचार पत्रों तक में कार्य कर चुके शंकर राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन