बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, मजदूरी कर लौट रहे थे दोनों युवक

Author Kumar raushan|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

शुक्रवार देर शाम दरभंगा के फेकला थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई. गोड़िया से पररी जा रही सड़क पर तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

Darbhanga News: फेकला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. गोड़िया से पररी जाने वाली सड़क पर तेलिया पोखर के पास अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान गोड़िया कुशेश्वर गांव निवासी रामबाबू सदा के पुत्र सुंदर सदा (20) तथा सदर थाना क्षेत्र के खरथुआ गांव निवासी निरगुन सदा के पुत्र अजय सदा (21) के रूप में हुई है. घटना के बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजे गए.

मजदूरी कर लौटते समय हुआ हादसा

बताया जाता है कि सुंदर सदा अपनी मां शांति देवी के साथ ननिहाल गोड़िया में रहकर मजदूरी करता था. अजय सदा भी उसके साथ मजदूरी करता था. शुक्रवार देर शाम दोनों युवक काम खत्म कर एक ही बाइक से लौट रहे थे. घर से करीब एक किलोमीटर पहले तेलिया पोखर के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. सूचना मिलने पर फेकला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच ले गई, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शवों का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण बाइक का अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराना बताया गया है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.


विज्ञापन
Kumar Raushan

लेखक के बारे में

By Kumar Raushan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन