NEET Result News: अलीनगर के कई छात्रों ने NEET 2026 में लहराया सफलता का परचम, एक ही परिवार के दो भाई हुए सफल

Updated:
विज्ञापन
नीट परीक्षा में सफल प्रखंड क्षेत्र के छात्र-छात्रा | Prabhat Khabar Network

नीट परीक्षा में सफल प्रखंड क्षेत्र के छात्रा

NEET 2026 परीक्षा के नतीजों ने प्रखंड क्षेत्र में खुशियों की लहर दौड़ा दी है. जौघट्टा गांव के एक ही परिवार के दो सगे भाइयों समेत कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी सफलता की कहानी प्रेरणादायक है.

विज्ञापन

NEET Result News: प्रखंड क्षेत्र के कई छात्र-छात्राओं ने NEET 2026 परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. इनमें जौघट्टा गांव के एक ही परिवार के दो सगे भाइयों समेत कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. उनकी सफलता पर परिवार और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है.

संघर्ष के बीच दो भाइयों ने पाई सफलता

जौघट्टा गांव के मछली बेचने और मखाना फोड़कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले बीबीलाल सहनी और इन्नर देवी के पुत्र लव कुमार सहनी ने 568 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 11688 हासिल की है. लव पहले भी नीट परीक्षा में सफल हुए थे, लेकिन बेहतर रैंक के लिए दोबारा परीक्षा दी.

उनके छोटे भाई कुश कुमार सहनी ने 497 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 46571 हासिल की है.

इसी गांव के प्रवासी मजदूर इंद्रमोहन यादव और नीरो देवी के पुत्र चंदन कुमार यादव ने पहले ही प्रयास में 505 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 41984 हासिल की है. सफल छात्रों ने बताया कि गांव के डॉक्टर दयाराम सहनी के पुत्र बबलू सहनी और पूर्व में नीट में सफल मनीष कुमार से प्रेरित होकर उन्होंने डॉक्टर बनने का सपना देखा.

अन्य छात्रों ने भी किया शानदार प्रदर्शन

अलीनगर निवासी मुजाहिर अनवर और साजदा परवीन के पुत्र अयाज अनवर ने 534 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 60743 तथा अपनी श्रेणी में 37451वीं रैंक हासिल की.

रसीदपुर गांव के रामभूषण झा और सुचिता झा की पुत्री श्रेया झा ने 606 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 8168 तथा सामान्य वर्ग में 3480वीं रैंक हासिल की. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा रांची से पूरी की और पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की.

अंटौर गांव निवासी प्रधानाध्यापक विनोद बिहारी पासवान और शिक्षिका नीलम कुमारी की पुत्री पल्लवी प्रिया ने 485 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 110915 तथा एससी वर्ग में 5146वीं रैंक हासिल की.

क्षेत्र में बधाइयों का दौर

सभी सफल छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को परिजन, रिश्तेदार और क्षेत्र के लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.


विज्ञापन
M.D. Aizuddin Sarim

लेखक के बारे में

By M.D. Aizuddin Sarim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन