मनीगाछी में बीएलओ और पर्यवेक्षकों की बैठक, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
बी एल ओ के साथ बैठक करते हुए बी डी ओ संदीप कुमार पाण्डेय व अन्य  | Prabhat Khabar Network

बी एल ओ के साथ बैठक करते हुए बी डी ओ संदीप कुमार पाण्डेय व अन्य | Prabhat Khabar Network

मनीगाछी प्रखंड मुख्यालय में बीएलओ, बीएलयू और पर्यवेक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ संदीप कुमार पांडेय ने लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया.

विज्ञापन

Darbhanga News: प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-सभागार भवन में शनिवार को सभी बीएलओ, बीएलयू एवं पर्यवेक्षकों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी संदीप कुमार पांडेय ने की.

डीएसई सत्यापन और ऑनलाइन आवेदनों की हुई समीक्षा

बैठक में डीएसई सत्यापन कार्य की समीक्षा की गई. साथ ही ऑनलाइन प्राप्त आवेदन प्रपत्र 6, 7 एवं 8 का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश सभी बीएलओ और संबंधित कर्मियों को दिया गया.

बीएलओ और पर्यवेक्षक रहे मौजूद

बैठक में प्रवीण झा, उमाशंकर यादव, राजीव कुमार सिन्हा सहित सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Vijay Kumar Thak

लेखक के बारे में

By Vijay Kumar Thak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन