पुलिस के सामने महिला से मारपीट, जेवर और नकदी छीनने का आरोप

प्रतीकात्मक AI तस्वीर
समस्तीपुर के विभूतिपुर में पुलिस पदाधिकारी के सामने ही एक महिला के साथ मारपीट और जेवर-नकदी छीनने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना के विरोध में पीड़िता के आवेदन पर सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
Samastipur News: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी वार्ड संख्या-15 में पुराने विवाद की जांच करने पहुंचे पुलिस पदाधिकारी के सामने ही एक महिला के साथ मारपीट और जेवर-नकदी छीनने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़िता के आवेदन पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
जांच के दौरान बढ़ा विवाद
प्राथमिकी के अनुसार देसरी निवासी सहजादी बेगम, पति मो. निशाद, ने बताया कि थाना के पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार एक पुराने विवाद से जुड़े आवेदन की जांच करने उनके घर पहुंचे थे. इसी दौरान आरोपित वहां पहुंचे और पूर्व में दिए गए आवेदन को लेकर गाली-गलौज करने लगे.
कुछ ही देर में विवाद मारपीट में बदल गया. आरोप है कि मो. अमानत ने ईंट से महिला के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई.
जेवर छीनने और पुलिस से हाथापाई का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि मुस्तकीना ने उनकी नाक से सोने की नथ और कान से सोने का टॉप जबरन छीन लिया. इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने बीच-बचाव कर महिला को बचाने का प्रयास किया.
यह भी पढ़ें: सरायरंजन में घर से मोबाइल और दो लाख रुपये की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस पदाधिकारी और पीड़िता के परिजनों के साथ भी हाथापाई और मारपीट करने की कोशिश की.
सात लोगों पर प्राथमिकी, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










