दरभंगा में अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकराई, दो की मौत

सांकेतिक तस्वीर
दरभंगा के फेकला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. गोड़िया से पररी जाने वाली सड़क पर तेलिया पोखर के पास यह हादसा हुआ, जब उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Darbhanga News: फेकला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. गोड़िया से पररी जाने वाली सड़क पर तेलिया पोखर के पास अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई. हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया.
Fekla News: काम से लौटते समय हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान गोड़िया कुशेश्वर गांव निवासी रामबाबू सदा के 20 वर्षीय पुत्र सुंदर सदा तथा सदर थाना क्षेत्र के खरथुआ गांव निवासी निरगुन सदा के 21 वर्षीय पुत्र अजय सदा के रूप में हुई है. दोनों युवक मजदूरी कर शुक्रवार शाम एक ही बाइक से घर लौट रहे थे. घर से करीब एक किलोमीटर पहले तेलिया पोखर के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई.
टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर गई जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही फेकला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच ले गई, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शवों का पोस्टमार्टम कराया. प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बाइक का अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराना माना जा रहा है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










