Samastipur News: घर से मोबाइल और दो लाख रुपये की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

बी एलौथ गांव में एक घर से लाखों की नकदी और मोबाइल फोन चोरी हो गया। गृहस्वामी ने छत की ढलाई के लिए पैसे रखे थे। मुसरीघरारी थाना में FIR दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Samastipur News: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बी एलौथ गांव के वार्ड संख्या-1 में एक घर से मोबाइल फोन और दो लाख रुपये नकद चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर गृहस्वामी के लिखित आवेदन पर मुसरीघरारी थाना में कांड संख्या 106/26 दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.

रात में घर में घुसे चोर

प्राथमिकी में बी एलौथ निवासी कुंदन कुमार, पिता राज कुमार राय, ने बताया है कि रात में परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे. इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस गए और एक मोबाइल फोन के साथ दो लाख रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए.

छत की ढलाई के लिए रखे थे रुपये

गृहस्वामी ने पुलिस को बताया कि चोरी हुई नकदी घर की छत की ढलाई कराने के लिए रखी गई थी. सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी.

यह भी पढ़ें: सरायरंजन में आधार केंद्र पर अवैध वसूली की शिकायत, बीडीओ ने दी कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस ने शुरू की जांच

मुसरीघरारी थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए मामले की जांच कर रही है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन