हल्की टक्कर के बाद बवाल! ट्रक चालक से मारपीट कर सोने की चकती लूट ले गए बदमाश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर में बुधवार शाम स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने एक हाइवा ट्रक चालक के साथ मारपीट की और उसके गले से सोने की चकती छीन ली. सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन

Samastipur News: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर में बुधवार की देर शाम स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने एक हाइवा ट्रक चालक के साथ मारपीट कर उसके गले से सोने की चकती छीन ली. चालक ने आरोप लगाया कि बदमाश उसे जबरन अगवा करने की भी कोशिश कर रहे थे. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

मामूली टक्कर के बाद हुआ विवाद

पीड़ित चालक विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र निवासी लालबाबू राय ने बताया कि वह रामपुरहाट से ट्रक लेकर फोरलेन की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बिशनपुर चौक मोड़ के पास उनके वाहन की स्कॉर्पियो से हल्की टक्कर हो गई. इसके बाद स्कॉर्पियो सवार लोग गाड़ी से उतरकर उनके साथ मारपीट करने लगे.

चालक को अगवा करने का भी लगाया आरोप

चालक का आरोप है कि मारपीट के दौरान बदमाश उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहे थे. शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जुटने लगे, जिसके बाद आरोपित उसके गले से सोने की चकती छीनकर फरार हो गए.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान के आधार पर जांच शुरू की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन