बिहार के इस जिले में 56 साल पुराने ओवरब्रिज की जगह बनेगा नया फोरलेन ROB, लोगों को मिलेगी जाम से राहत

Updated:
विज्ञापन

आरओबी (सांकेतिक तस्वीर)

Four Lane Over Bridge: बिहार के समस्तीपुर जिले में पुराने ओवरब्रिज की जगह नया ओवरब्रिज बनाया जाएगा. नया ओवरब्रिज फोरलेन होगा. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सकेगी. जल्द ही इस परियोजना को लेकर मंजूरी मिल सकती है.

विज्ञापन

Four Lane Over Bridge: बिहार में सड़क-पुल समेत कई परियोजनाओं पर काम किए जा रहे हैं. ऐसे में समस्तीपुर जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है. जिले की सालों पुरानी ओवरब्रिज की जगह पर अब नया आरओबी बनाया जाएगा. काफी समय से नए ओवरब्रिज की मांग लोगों की ओर से की जा रही थी, जिसे लेकर कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जल्द मिल सकती है मंजूरी

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसे लेकर जरुरी कार्रवाई करने का आदेश दिया है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस परियोजना पर मंजूरी मिल सकती है. प्रोजेक्ट पर मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा.

फिलहाल टू लेन वाला है ओवरब्रिज

इस ओवरब्रिज के बारे में बताया गया कि फिलहाल यह टू लेन वाली है. इस वजह से इस आरओबी पर जाम की समस्या लोगों को अक्सर झेलनी पड़ती है. लोगों की परेशानी को देखते हुए ही इसे फिर से बनाने का निर्णय लिया गया है. जो नया आरओबी बनाया जाएगा, वह फोरलेन होगा. इसके लिए डीपीआर बनाने के लिए कंसल्टेंट को नियुक्त किया गया है.

साल 1970 में बना था ओवरब्रिज

जानकारी के मुताबिक, साल 1970 में समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर ओवरब्रिज का निर्माण किया गया था. ऐसे में यह सालों पुराना हो चुका है. बीतते समय के साथ इस पर गाड़ियों का दबाव बढ़ता गया. ऐसे में भारी गाड़ियों के दबाव को देखते हुए यह ओवरब्रिज आवागमन के लिए अनुकूल नहीं माना जा रहा. अब आरओबी की स्थिति भी खराब हो गई है.

लोगों को मिलेगा जाम से छुटकारा

नए फोरलेन ओवरब्रिज के निर्माण के मामले को राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री के सामने उठाया था. इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने लेटर लिखकर संबंधित अधिकारी को आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया था. इस ओवरब्रिज के फोरलेन बनने से लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा. साथ ही आवागमन पहले से ज्यादा सुरक्षित हो सकेगा.

Also Read: नए लुक में दिखेगा पटना जंक्शन, मॉडर्न पार्किंग की होगी सुविधा, लगभग 493 करोड़ किए जायेंगे खर्च


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन