नालंदा के दीपनगर स्टेडियम में 26 और 27 मई को होगा नालंदा एथलेटिक्स मीट

Updated:
विज्ञापन
Nalanda News: Nalanda Athletics Meet will held 26th 27th May Deepnagar Stadium

स्टेडियम की तस्वीर

Nalanda News : जिले के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है. आगामी 26 व 27 मई को बिहारशरीफ के दीपनगर स्टेडियम में नालंदा एथलेटिक्स मीट 2026 का आयोजन किया जायेगा. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों, कॉलेजों एवं खेल संस्थानों के खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

विज्ञापन

Nalanda News : (सुनील कुमार) जिले के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है. आगामी 26 व 27 मई को बिहारशरीफ के दीपनगर स्टेडियम में नालंदा एथलेटिक्स मीट 2026 का आयोजन किया जायेगा. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों, कॉलेजों एवं खेल संस्थानों के खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक सहित कई ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाएं आयोजित होंगी. बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जायेगा. खेलप्रेमियों और खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है.

आयोजन समिति की अपील

आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों से समय पर मैदान पहुंचने तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है. समिति के सचिव मंदु कुमार (देवराज) एवं अध्यक्ष भरत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

खिलाड़ियों की सुविधा, सुरक्षा एवं बेहतर व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गये हैं. स्थानीय खेल प्रेमियों का मानना है कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा तथा खेल के क्षेत्र में नालंदा की पहचान मजबूत होगी.

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन