सीनियर सिटीजन्स के लिए FD बनी पहली पसंद, छोटे बैंक दे रहे 8% से ज्यादा का तगड़ा रिटर्न

Updated:
विज्ञापन

FD Investment Tips (Photo: Freepik)

Senior citizen FD rates May 2026: सीनियर सिटीजन्स को इन बैंकों में FD पर मिल रहा है 8.30% तक का सबसे ज्यादा ब्याज. सुरक्षित निवेश के लिए पैसा लगाने से पहले जानें ये 4 जरूरी बातें.

विज्ञापन

Senior citizen FD rates May 2026: बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच अगर आप अपने माता-पिता या खुद के लिए सुरक्षित और तय रिटर्न की तलाश में हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी सबसे भरोसेमंद जरिया है. खासकर सीनियर सिटीजन्स के लिए यह समय बेहद फायदेमंद है, क्योंकि कई छोटे बैंक (Small Finance Banks) सीनियर सिटीजन्स को FD पर 8% से ज्यादा का सालाना ब्याज दे रहे हैं. फिलहाल अलग-अलग बैंकों में यह ब्याज दर 2.50% से लेकर 8.30% तक चल रही है.

विज्ञापन

रिटायरमेंट के बाद पूंजी की सुरक्षा, गारंटीड कमाई और हर महीने ब्‍याज पाने की सुविधा के कारण बुजुर्ग आज भी FD को ही पहली पसंद मानते हैं.

सबसे ज्यादा ब्याज कहां मिल रहा है?

नीचे 3 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर सीनियर सिटीजन्स को सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले मुख्य बैंकों की लिस्ट दी गई है:

बैंक का नामसबसे ज्यादा ब्याज दर (सीनियर सिटीजन)
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक8.30%
एसाफ (ESAF) स्मॉल फाइनेंस बैंक8.25%
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक8.25%
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक8.25%
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक8.00%
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक8.00%
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक8.00%
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक7.95%
डीसीबी (DCB) बैंक7.85%
एसबीएम (SBM) बैंक इंडिया7.80%
बंधन बैंक / यस बैंक / एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक7.75%
आरबीएल (RBL) बैंक / तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक7.70%
इंडसइंड / आईडीएफसी फर्स्ट / फेडरल बैंक7.50%

पैसा लगाने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

सिर्फ ज्यादा ब्याज देखकर पूरा पैसा एक जगह न फंसाएं. स्कीम चुनने से पहले इन 5 जरूरी बातों को जरूर जांच लें:

  • ब्याज कब चाहिए: तय करें कि आपको ब्याज का पैसा हर महीने, हर तिमाही (Quarterly) पर चाहिए या फिर मैच्योरिटी के समय एक साथ (Cumulative). 
  • समय से पहले पैसे निकालने का नियम: आपातकाल में अगर FD तोड़नी पड़ी, तो बैंक कितना जुर्माना (Premature Penalty) काटेगा, यह पहले ही पता कर लें. 
  • टैक्स की देनदारी: FD से होने वाली कमाई पर टैक्स लगता है. हालांकि, नए इनकम टैक्स एक्ट, 2025 के तहत सीनियर सिटीजन्स को सेक्शन 153 के जरिए 50,000 रुपये तक की ब्याज आय पर टैक्स छूट मिलती है. 
  • दूसरे विकल्प: पैसा लॉक करने से पहले यह भी देख लें कि क्या बाजार में कोई और सुरक्षित स्कीम इससे बेहतर पोस्ट-टैक्स रिटर्न दे रही है. 

क्या छोटे बैंकों में आपका पैसा सुरक्षित है?

बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंकों के मुकाबले स्मॉल फाइनेंस बैंक ज्यादा ब्याज दे रहे हैं, जिससे कई बार सुरक्षा को लेकर चिंता होती है. लेकिन सच यह है कि बैंक चाहे छोटा हो या बड़ा, रिजर्व बैंक की सहयोगी संस्था DICGC के नियमों के तहत हर बैंक में 5 लाख रुपये तक की जमा राशि (प्रिंसिपल और ब्याज मिलाकर) पूरी तरह इंश्योर्ड यानी सुरक्षित होती है. इसलिए सुरक्षा के लिहाज से 5 लाख रुपये तक का इनवेस्टमेंट इन बैंकों में पूरी तरह सुरक्षित है. 

ये भी पढ़ें: X और व्हाट्सएप पर चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का खेल, SEBI ने एक ही झटके में जब्त किए ₹20.25 करोड़!

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola