दरभंगा: बिरौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुपौल बाजार से शराब की खेप जब्त

Updated:
विज्ञापन
darbhanga-biraul-illegal-liquor-raided-supaul-bazar

जब्त शराब के साथ पुलिस

Darbhanga News: बिरौल के सुपौल बाजार में पुलिस ने छापेमारी कर 51 लीटर देसी और विदेशी शराब बरामद की. मामले में तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है, जबकि कुछ लोग मौके से फरार हो गए. पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

दरभंगा के बिरौल से शंकर सहनी की रिपोर्ट

Darbhanga News: दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सुपौल बाजार स्थित बाल्मीकि नगर पासी खाना में छापेमारी की. इस दौरान झोपड़ीनुमा घर से देसी और विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई. पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष चंद्रमणि को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ लोग बाहर से शराब मंगाकर उसकी बिक्री कर रहे हैं. सूचना की पुष्टि के बाद प्रशिक्षु एसआई सनम राय कुमार और एएसआई अनिल कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई.

झोपड़ी से मिली भारी मात्रा में शराब

पुलिस टीम ने राजकुमार महतो के घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान 20 लीटर देसी शराब बरामद हुई. इसके अलावा 750 एमएल की तीन बोतल, 375 एमएल की 31 बोतल और 180 एमएल की 94 बोतल विदेशी शराब भी बरामद की गई.

तीन आरोपियों पर केस दर्ज

इस मामले में पुलिस ने राजकुमार महतो, श्रवण महतो और चंदन महतो के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से इलाके में शराब सप्लाई का नेटवर्क चला रहे थे.

छापेमारी के दौरान कुछ आरोपी फरार

पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ लोग मौके से फरार हो गए. थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है.

शराबबंदी कानून लागू कराने पर जोर

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अवैध कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन