ePaper

ट्रेन से कट कर युवक की गयी जान

Updated at : 15 Aug 2019 2:45 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से कट कर युवक की गयी जान

कमतौल : पिंडारुछ निवासी शोभाकान्त चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र उज्ज्वल कुमार चौधरी का शव बुधवार को गांव पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. देर शाम अश्रुपूरित नेत्रों से परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया. बताया जाता है कि दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के 28 नंबर गुमटी पर सोमवार को ट्रेन की चपेट […]

विज्ञापन

कमतौल : पिंडारुछ निवासी शोभाकान्त चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र उज्ज्वल कुमार चौधरी का शव बुधवार को गांव पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. देर शाम अश्रुपूरित नेत्रों से परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया. बताया जाता है कि दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के 28 नंबर गुमटी पर सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी थी.

सूचना मिलते ही जीआरपी द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया था. पोस्टमार्टम के बाद अज्ञात शव समझ कर शवगृह में सुरक्षित रख दिया गया था. इधर, बुधवार को परिजन ढूंढ़ते हुए जीआरपी थाना पहुंचे. वहां से उन्हें डीएमसीएच भेजा गया. जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने शव को मृतक के परिजनों को सौंपने की पुष्टि की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन