ePaper

Flood in Bihar : दरभंगा में बाढ़ पीड़ितों ने कहा- हमारे पास खाने के लिए कुछ नहीं बचा

Updated at : 23 Jul 2019 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
Flood in Bihar : दरभंगा में बाढ़ पीड़ितों ने कहा- हमारे पास खाने के लिए कुछ नहीं बचा

दरभंगा : बिहार में बाढ़ प्रभावित दरभंगा जिले में बाढ़ पीड़ितों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक दरभंगाके एक गांव में बाढ़ पीड़ितों नेकहा कि उनके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं बचा है. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उनको अब तक किसी भी तरह […]

विज्ञापन

दरभंगा : बिहार में बाढ़ प्रभावित दरभंगा जिले में बाढ़ पीड़ितों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक दरभंगाके एक गांव में बाढ़ पीड़ितों नेकहा कि उनके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं बचा है. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उनको अब तक किसी भी तरह की कोई मदद नहीं मिली है.

गौर हो कि बागमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. इससे शहरी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति विकराल होती जा रही है. नदी का पानी घरों में घुसने से कड़ी मेहनत की गाढ़ी कमाई से खड़ा आशियाना छोड़ लोग ऊंचे स्थल की ओर रुख करने के लिए मजबूर हैं. सोमवार को नदी के पानी में करीब डेढ़ फीट इजाफा हुआ है. वहीं कुछ जगहों पर अनुमान से अधिक पानी जमा होने के कारण रोजमर्रा की चीजों के लिये लोग नाव का सहारा ले रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन