समस्तीपुर में किशोरी को गोली मारी, भर्ती

Updated at : 07 Jul 2019 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर में किशोरी को गोली मारी, भर्ती

दरभंगा : समस्तीपुर जिला के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी मो. नईम की 14 वर्षीया पुत्री रूबी खातून को गांव के ही एक अपराधी ने गोली मार दी. जख्मी हालत में उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. रूबी की मां फिरोजा बेगम ने बताया कि उसकी बेटी आज गांव के ही मकतब में […]

विज्ञापन

दरभंगा : समस्तीपुर जिला के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी मो. नईम की 14 वर्षीया पुत्री रूबी खातून को गांव के ही एक अपराधी ने गोली मार दी. जख्मी हालत में उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

रूबी की मां फिरोजा बेगम ने बताया कि उसकी बेटी आज गांव के ही मकतब में खेल रही थी. गांव का मनचला लड़का राशिद रहमान ने गोली चला दी. गोली पुत्री के पेट के बाएं साइड में लगी. उसे गंभीर अवस्था में उजियारपुर पीएससी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया. उसे वहां से डीएमसीएच भेज दिया गया. डॉक्टर के अनुसार रूबी की हालत गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन