चुनाव में गोपालजी ठाकुर ने गढ़ा जीत का नया कीर्त्तिमान

दरभंगा : लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जोरदार जीत हासिल करने के साथ ही नया कीर्त्तिमान स्थापित किया है. नवनिर्वाचित सांसद गोपालजी ठाकुर ने राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी को बड़े अंतर से पराजित कर दिया. इसके साथ ही मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी दरभंगा की सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने में कामयाब हुए. जीत […]
दरभंगा : लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जोरदार जीत हासिल करने के साथ ही नया कीर्त्तिमान स्थापित किया है. नवनिर्वाचित सांसद गोपालजी ठाकुर ने राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी को बड़े अंतर से पराजित कर दिया. इसके साथ ही मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी दरभंगा की सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने में कामयाब हुए.
जीत के अंतर ने नया कीर्त्तिमान गढ़ दिया है. दो लाख 67 हजार 979 मतों से पराजित कर नया रिकॉर्ड बना दिया है. इससे पूर्व प्राय: किसी भी चुनाव में जीत-हार के बीच का अंतर इतना बड़ा नहीं रहा था. स्वभाविक रूप से इस जीत से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन कार्यकर्त्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. जीत के जश्न में डूब गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




