ePaper

फातमी ने दिया RJD से इस्तीफा, उठाये सवाल, कहा- पार्टी के खिलाफ बोलनेवाले तेज प्रताप पर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई?

Updated at : 17 Apr 2019 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
फातमी ने दिया RJD से इस्तीफा, उठाये सवाल, कहा- पार्टी के खिलाफ बोलनेवाले तेज प्रताप पर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई?

दरभंगा : पूर्व केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने बुधवार को आरजेडी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. ख्वाजासराय स्थित आवास पर बुधवार को प्रेस वार्ता कर उन्होंने यह जानकारी देते हुए कहा कि 18 अप्रैल, गुरुवार को मधुबनी से नामांकन करेंगे. साथ ही उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आरजेडी अध्यक्ष […]

विज्ञापन

दरभंगा : पूर्व केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने बुधवार को आरजेडी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. ख्वाजासराय स्थित आवास पर बुधवार को प्रेस वार्ता कर उन्होंने यह जानकारी देते हुए कहा कि 18 अप्रैल, गुरुवार को मधुबनी से नामांकन करेंगे. साथ ही उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव रोज पार्टी के खिलाफ बोलते हैं, उन पर क्यों नहीं कोई कार्रवाई हो रही है?

प्रेस वार्ता में उन्होंने दावा किया कि आरजेडी को लोकसभा चुनाव में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. आरजेडी के कद्दावर मुस्लिम चेहरा माने जानेवाले फातमी ने पार्टी नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे पार्टी ने छह साल के लिए बिना नोटिस दिये निकाल दिया, लेकिन तेजप्रताप यादव जो पार्टी के खिलाफ बोलते रहते हैं, उन पर क्यों नहीं कोई कार्रवाई हो रही है. साथ ही कहा कि तेजस्वी की जितनी उम्र है, उससे ज्यादा समय से मैं राजनीति कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि आरजेडी छोड़ने के बाद लालू जी ने खुद मुझे पार्टी से जोड़ा था, ना कि मैं पार्टी या लालू जी के पास गया था. मालूम हो कि अली अशरफ फातमी मधुबनी सीट से प्रत्याशी नहीं बनाये जाने के बाद से नाराज चल रहे थे. उन्होंने पार्टी को विचार करने के लिए 18 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया था. हालांकि, इससे पहले ही उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन