मतदान केंद्र से गायब मिले 10 बीएलओ, हुए निलंबित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Feb 2019 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

17 फरवरी को आयोजित कैंप में मिले थे गायब दरभंगा : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए आयोजित विशेष कैंप से अनुपस्थित रहने वाले 10 बीएलओ का तत्काल प्रभाव से वेतन स्थगित करते हुए सभी को निलंबित कर दिया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम त्यागराजन एसएम ने सहायक निर्वाचन पदाधिकारी की अनुशंसा पर […]
विज्ञापन
17 फरवरी को आयोजित कैंप में मिले थे गायब
दरभंगा : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए आयोजित विशेष कैंप से अनुपस्थित रहने वाले 10 बीएलओ का तत्काल प्रभाव से वेतन स्थगित करते हुए सभी को निलंबित कर दिया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम त्यागराजन एसएम ने सहायक निर्वाचन पदाधिकारी की अनुशंसा पर यह कार्रवाई की है.
बता दें कि 17 फरवरी को आयोजित कैंप के निरीक्षण के दौरान सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ने केवटी एवं जाले विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर बीएलओ को अनुपस्थित पाया था. गायब बीएलओ में केवटी विधानसभा क्षेत्र के रामचरित्र यादव, सुशील कुमार पासवान, सुरेंद्र कुमार पासवान, सुनील कुमार झा, रेखा देवी, मुकेश कुमार, सुनील कुमार देव, निखिल तथा जाले विधानसभा क्षेत्र के पप्पू ठाकुर एवं अमरेंद्र कुमार शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




