बार-बार पीड़ितों को राहत के लिए नहीं देना होगा आवेदन

दरभंगा : बाढ़ प्रभावित इलाके के पीड़ितों को बार-बार राहत के लिए आवेदन नहीं देना पड़ेगा. स्वतः उनका नाम ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा. गुरुवार को ऑनलाइन समीक्षात्मक बैठक में वरीय तकनीकी प्रबंधक डॉ शैलेश कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित आपदा प्रबंधन पदाधिकारी एवं अधीनस्थ डाटा ऑपरेटर को प्रशिक्षण के रूप में जानकारी देते हुए बताया कि […]
दरभंगा : बाढ़ प्रभावित इलाके के पीड़ितों को बार-बार राहत के लिए आवेदन नहीं देना पड़ेगा. स्वतः उनका नाम ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा. गुरुवार को ऑनलाइन समीक्षात्मक बैठक में वरीय तकनीकी प्रबंधक डॉ शैलेश कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित आपदा प्रबंधन पदाधिकारी एवं अधीनस्थ डाटा ऑपरेटर को प्रशिक्षण के रूप में जानकारी देते हुए बताया कि जिन बाढ़ पीड़ितों का नाम पिछले वर्ष दर्ज किया गया है. उन्हें डाटा के माध्यम से अपडेट करें. नया नाम जुड़ने के लिए अलग से ऑप्शन दिया गया है. साथ ही जिन लोगों के नामों में अशुद्धियां है, उन्हें दूर कर शुद्ध करने की जानकारी दी. उन्होंने उपस्थित डाटा ऑपरेटर से कहा कि संबंधित प्रखंड के डाटा ऑपरेटर को इस संबंध में तिथि निर्धारित कर विशेष प्रशिक्षण दें. बैठक में आपदा प्रबंधन प्रभारी पदाधिकारी पुष्पेश कुमार सहित अधीनस्थ डाटा ऑपरेटर मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




