दरभंगा : अपराधियों की ट्रैकिंग होगी आसान, पुलिस ने डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए कसी कमर
Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 26 May 2026 7:40 AM
सीसी टीएनएस कार्यशाला में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी
Darbhanga News: एनआईसी सभागार में डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए सीसीटीएनएस कार्यशाला आयोजित की गई. इसमें ओपी से बने 12 नए थानों के अध्यक्षों को सॉफ्टवेयर संचालन और तकनीकी प्रक्रियाओं का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया.
Darbhanga News: जिला पुलिस की डिजिटल पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीसीटीएनएस 1.0 (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) परियोजना को लेकर समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नव पदस्थापित पुलिस स्टेशनों में इस डिजिटल परियोजना के प्रभावी संचालन और क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था.
नव पदस्थापित 12 थाना अध्यक्षों को मिला सॉफ्टवेयर संचालन का प्रशिक्षण
इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में आउटपोस्ट (ओपी) से पूर्ण थाने में परिवर्तित हुए नव पदस्थापित 12 थानों के थाना अध्यक्ष शामिल हुए. प्रशिक्षण के दौरान सभी पुलिस अधिकारियों को पुलिस स्टेशनों में सीसीटीएनएस सॉफ्टवेयर के प्रभावी संचालन, ऑनलाइन डेटा एंट्री और विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि दैनिक पुलिसिंग के कार्यों में तेजी लाई जा सके.
एनआईसी बिहार को सौंपी गई है सॉफ्टवेयर क्रियान्वयन की जिम्मेदारी
कार्यशाला में बताया गया कि बिहार पुलिस द्वारा सीसीटीएनएस केस 1.0 परियोजना के सफल क्रियान्वयन की पूरी जिम्मेदारी एनआईसी बिहार को सौंपी गई है. ऑनलाइन प्रशिक्षक के रूप में राज्य मुख्यालय से शैलेश श्रीवास्तव जुड़े. वहीं जिला स्तर पर तकनीकी बारीकियों को समझाने के लिए डीआईओ आशुतोष नंदन सिंह, एडीआईओ रूपा कुमारी, डीआरएम सुनील कुमार एवं सीसीटीएनएस जिला प्रभारी अंकित कुमार मौजूद रहे. इस प्रशिक्षण से जिले की डिजिटल पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी.
दरभंगा से राजकुमार रंजन राजू की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










