प्रद्युम्न की हत्या के विरोध में निकाला कैंडिल मार्च
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Sep 2017 4:12 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोश. सीबीआइ जांच तक आंदोलन करने की चेतावनी झंझारपुर : गुरुग्राम के भेंडसी स्थित रेयान इंटरनैशनल स्कूल मे सात वर्षीय छात्र प्रद्युम्न की नृशंस हत्या किए जाने के विरोध में शिवसेना ने गुरुवार को कैंडिल मार्च निकाला़ झंझारपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित ललित कर्पूरी स्टेडियम परिसर से कैंडिल मार्च की शुरुआत की गयी़ जो कोर्ट चौक, […]
विज्ञापन
आक्रोश. सीबीआइ जांच तक आंदोलन करने की चेतावनी
झंझारपुर : गुरुग्राम के भेंडसी स्थित रेयान इंटरनैशनल स्कूल मे सात वर्षीय छात्र प्रद्युम्न की नृशंस हत्या किए जाने के विरोध में शिवसेना ने गुरुवार को कैंडिल मार्च निकाला़ झंझारपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित ललित कर्पूरी स्टेडियम परिसर से कैंडिल मार्च की शुरुआत की गयी़ जो कोर्ट चौक, लंगरा चौक, मदरसा चौक, थाना चौक, राम चौक, पोस्ट ऑफिस चौक भ्रमण कर पुन: स्टेडियम पहुंचकर कैंडिल मार्च सभा में तब्दील हो गयी़ शिवसेना के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पोद्घार के नेतृत्व में आयोजित कैंडिल मार्च में दर्जनों शिव सैनिक शामिल हुए़ मौके पर जिलाध्यक्ष श्री पोद्धार ने कहा कि इस घटना से हम सभी मर्माहत हैं.
ऐसे मासूम की हत्या ने आज सबों के दिल को झकझोर कर रख दिया है़ जब तक सीबीआई से इस कुकृत्य घटना की जांच नहीं होती, तब तक शिवसेना आंदोलनरत रहेगी़ वहीं जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने रेयान स्कूल प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि विद्यालय प्रशासन अपनी गलती छुपाने के लिए साजिश रचकर घटना की लिपा पोती कर रही है़ जिसे पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी़ प्रखंड अध्यक्ष गणेश खेतान ने कहा कि रेयान इंटरनैशनल स्कूल को अविलंब सील किया जाए़ एवं सीबीआई से जांच कराकर हत्यारा को अविलंब फांसी दी जाये. उपस्थित लोग भी इस घटना की भर्त्सना की है़
साथ ही सबों ने मांग की है कि हरियाणा सरकार दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे़ साथ ही स्कूली बच्चो की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए ताकि भविष्य में किसी दूसरे प्रद्युम्न की जिंदगी बच सके़ साथ ही बिहार सरकार के द्वारा निजी स्कूलों पर भी लगाम करने की प्रयास किया जाय़ इस मौके पर ओम प्रकाश पोद्धार, आलोक कुमार सिंह, गणेश खेतान के अलावे गणेश खेतान, सीताराम सिंह, रामरूप साहु, टुनटुन पाठक, शिव कुमार भंडारी, अनवर हुसैन, पूनम देवी, बुच्ची देवी, रजनी देवी, ललिया देवी, भगवती देवी, डोमनी देवी, राजेश्वरी देवी,
हीरा देवी, मंगली देवी, जालेश्वरी देवी आदि मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




