चाकूबाजी मामले में कालिया के शक में निर्दोष को पकड़ा

Published at :14 Sep 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
चाकूबाजी मामले में कालिया के शक में निर्दोष को पकड़ा

दरभंगा : विवि थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी ओवर ब्रिज पर रविवार की अहले सुबह हुये चाकूबाजी व लूटपाट के मामले में बुधवार को छपकी पररी के लोगों ने अपराधी कालिया के शक में एक निर्दोष युवक को पकड़ लिया. बताया जाता है कि आक्रोशित लोगों ने उक्त युवक की पिटाई भी कर दी. पिटाई करने […]

विज्ञापन

दरभंगा : विवि थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी ओवर ब्रिज पर रविवार की अहले सुबह हुये चाकूबाजी व लूटपाट के मामले में बुधवार को छपकी पररी के लोगों ने अपराधी कालिया के शक में एक निर्दोष युवक को पकड़ लिया. बताया जाता है कि आक्रोशित लोगों ने उक्त युवक की पिटाई भी कर दी.

पिटाई करने के बाद लोगों ने पुलिस को फोन कर हवाले कर दिया. बाद में पुलिस जब तहकीकात की तो पता चला कि उक्त युवक निर्दोष है. इसकी पुष्टि विवि थानाध्यक्ष अजीत कुमार राय ने की. बता दें कि रविवार की अहले सुबह कटहलबाड़ी ओवर ब्रिज पर पांच अपराधियों ने मधुबनी से बाइक से घर लौट रहे कटहलबाड़ी सिंधी गुरूद्वारा निवासी शिव शंकर महतो से दस हजार रुपये, मोबाइल व पहचान पत्र लूट लिये थे. इस दौरान अपराधियों ने शिव शंकर को पेट में चाकू गोद दिया था.
घटना के चार दिन बाद भी शिव शंकर डीएमसीएच के सर्जरी आईसीयू में जीवन और मौत से जूझ रहा है. घटना को गंभीरता से लेते हुये एसएसपी सत्य वीर सिंह ने एएसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया. एएसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में विवि व सदर थाने की पुलिस ने छपकी पररी निवासी शातिर रामानंद पासवान व मिथिला फ्लोर मिल नवटोलिया निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार करने के बाद मामले का उद्भेदन किया. रामानंद पासवान ने पुलिस के सामने जो राज उगले सुनकर पुलिस भी दंग रह गई. मामूली विवाद को लेकर रामानंद ने कटहलबाड़ी निवासी रवि की हत्या की योजना बनायी थी. रवि की हत्या के लिये रामानंद अपने पांच दोस्तों के संग रविवार की सुबह तीन बजे जमा हुये. इस दौरान शिव शंकर महतो गफलत में फंस गया. अपराधियों ने रवि समझकर शिवशंकर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन