खो-खो में विजेता रही आनंदपुर की टीम

Published at :08 Sep 2017 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
खो-खो में विजेता रही आनंदपुर की टीम

दरभंगा : कला संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से गुरुवार से जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम में शुरू हुआ. इसका उदघाटन डीडीसी विवेकानंद झा, खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र सिंह, खो खो संघ के सचिव रमाशंकर चौधरी ने किया. अंडर-14 खोखो के बालक वर्ग से रामवि […]

विज्ञापन

दरभंगा : कला संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से गुरुवार से जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम में शुरू हुआ. इसका उदघाटन डीडीसी विवेकानंद झा, खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र सिंह, खो खो संघ के सचिव रमाशंकर चौधरी ने किया. अंडर-14 खोखो के बालक वर्ग से रामवि आनंदपुर हायाघाट की टीम विजेता रही. जबकि उपविजेता वुडवाईन मॉडर्न स्कूल रहा. बालिका वर्ग से विजेता रामवि सहोरा आनंदपुर रहा, जबकि उप विजेता राउवि धनौली रहा. अंडर-19 में विजेता प्लस टू उच्च विद्यालय आनंदपुर एवं उपविजेता उमवि औराही कुशेश्वरस्थान रहा.

इसी प्रकार अंडर 14 बालक वर्ग के सौ मीटर दौड़ में गौरी सुमन प्रथम, मो. रईस द्वितीय एवं सोनू कुमार तृतीय रहा. बालिका वर्ग से सौ मीटर दौड़ में सुरुचि कुमारी प्रथम, नीतू कुमारी द्वितीय, निधि कुमारी तृतीय स्थान पर रही. अंडर 17 बालक वर्ग के सौ मीटर दौड़ में मो. जाहिद प्रथम, फैजाजुल रहमान द्वितीय, प्रभात कुमार तृतीय स्थान, इसी दौड़ के बालिका वर्ग से रूपम कुमारी प्रथम, सुशमाला कुमारी द्वितीय एवं सिल्की कुमारी तृतीय स्थान पर रही.अंडर 14 बालक वर्ग से 400 मीटर दौड़ में दिनकर कुमार यादव प्रथम, इरशाद द्वितीय, अंजिक राज तृतीय स्थान पर रहा. पन्द्रह सौ मीटर दौड़ के बालक वर्ग से रामकुमार लाल प्रथम, नीरज कुमार द्वितीय, श्रवण कुमार तृतीय स्थान पर रहा. हैंडबॉल प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक वर्ग में मध्य विद्यालय पुनहद विजेता तथा उपविजेता श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल रहा. इसी प्रतियोगिता में अंडर 14 बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय पुनहद विजेता एवं उपविजेता दिल्ली पब्लिक स्कूल रहा. अंडर 17 बालक वर्ग के हैंडबॉल प्रतियोगिता में ज्वालामुखी उच्च विद्यालय कसरौर विजेता जबकि उपविजेता उच्च विद्यालय औराही की टीम रही. इस मौके पर रविंद्र सिंह, राकेश कुमार, आशीष कुमार, अमित कुमार, इम्तियाज, ओमप्रकाश सहनी, आकांक्षा कुमारी, संजीव कुमार, संतोष कुमार, बबीता कुमारी, बृजेश सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन