तीन मिनट के भीतर दो प्रसूताओं की मौत के बाद गायनिक वार्ड में हंगामा

दरभंगा : डीएमसीएच के गायनिक वार्ड के लेबर रूम में सोमवार की सुबह 10.25 बजे व 10.28 बजे दो प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. परिजनों का आरोप था कि चिकित्सक व नर्सों की लापरवाही के कारण उनके मरीजों की मौत हुई. परिजन अस्पताल प्रशासन से लापरवाह चिकित्सक व नर्स […]
दरभंगा : डीएमसीएच के गायनिक वार्ड के लेबर रूम में सोमवार की सुबह 10.25 बजे व 10.28 बजे दो प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. परिजनों का आरोप था कि चिकित्सक व नर्सों की लापरवाही के कारण उनके मरीजों की मौत हुई. परिजन अस्पताल प्रशासन से लापरवाह चिकित्सक व नर्स पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे.
इधर परिजनों के सूचना पर उर्दू मुहल्ले से 40-50 महिला व पुरूष लाठी-डंडा लेकर गायनिक वार्ड पहुंच गये और तोड़फोड़ का प्रयास किया. इस बीच एक कर्मी मो. कमरूद्दीन ने तोड़फोड़ का विरोध किया तो परिजन उसके साथ धक्का-मुक्की की. बीच-बचाव करने आये सुरक्षा गार्ड के साथ भी परिजनों ने गाली-गलौज व धक्का-मुक्की की. बाद में बेंता पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ. मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 10.25 बजे तारालाही निवासी मो. आसिक की पत्नी शबाना खातून की मौत हो गयी. इसके तुरंत बाद तीन मिनट के अंतराल पर बेनीपुर निवासी नथुनी साह की पत्नी कंचन देवी की भी मौत हो गयी.
महज तीन मिनट के अंतराल पर दो मरीजों की मौत के बाद शबाना खातून के परिजन हंगामा करने लगे. बताया जाता है कि शबाना खातून के परिजनों के बुलावे पर उर्दू बाजार व करमगंज से 40-50 की संख्या में लोग आ धमके और हंगामा करना शुरू कर दिया. उसके बाद वार्ड से डॉक्टर, नर्स व कर्मी भाग गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




