पिस्टल के साथ शाितर अपराधी अंगद गिरफ्तार

दरभंगा : हत्या की योजना की जानकारी मिलते ही एएसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में लहेरियासराय थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह इसमाइलगंज मोहल्ले में छापेमारी कर शातिर अपराधी अंगद महतो को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को सूचना मिली थी कि अंगद जमीनी विवाद को लेकर अपने चचेरे भाई प्रमोद महतो की […]
दरभंगा : हत्या की योजना की जानकारी मिलते ही एएसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में लहेरियासराय थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह इसमाइलगंज मोहल्ले में छापेमारी कर शातिर अपराधी अंगद महतो को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को सूचना मिली थी कि अंगद जमीनी विवाद को लेकर अपने चचेरे भाई प्रमोद महतो की हत्या करने वाला है.
सूचना मिलते ही एएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने इसमाइलगंज स्थित उसके आवास पर छापेमारी की. पुलिस को देखते हुए अपराधी भागने लगा लेकिन पुलिस ने खदेड़कर उसे गिरफ्तार कर लिया. अंगद के पास से एक अन्य अपराधी बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाबूसाहेब कॉलोनी निवासी राजीव मिश्रा उर्फ ढकाल की पल्सर बाइक भी बरामद हुई है. एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आज अंगद किसी का हत्या कर सकता है. सूचना मिलते ही छापेमारी कर अंगद को दबोच लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




