अपराध की योजना बनाते शातिर रौशन ठाकुर समेत तीन गिरफ्तार

दरभंगा : एएसपी दिलनवाज अहमद, बहादुरपुर थानाध्यक्ष राज नारायण सिंह के नेतृत्व में शातिर राकेश कुमार उर्फ रौशन ठाकुर समेत तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अपराधी किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. गिरफ्तार अपराधियों के अलावा बाहर से भी कई अपराधियों की आने की पुलिस को […]
दरभंगा : एएसपी दिलनवाज अहमद, बहादुरपुर थानाध्यक्ष राज नारायण सिंह के नेतृत्व में शातिर राकेश कुमार उर्फ रौशन ठाकुर समेत तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अपराधी किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. गिरफ्तार अपराधियों के अलावा बाहर से भी कई अपराधियों की आने की पुलिस को सूचना मिली थी. सूचना मिलने पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.
तीनों की गिरफ्तारी के बाद शहर में अपराध की बड़ी घटना टल गयी. रौशन करीब दो महीने पहले ही जेल से रिहा हुआ था. रिहा होने के बाद वह फिर से अपराध की दुनिया में प्रवेश कर गया. रौशन अपने साथियों के साथ वर्चस्व को लेकर छह जून को बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदनगर में दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया था. घायल तीर्थमणि सिंह व गौतम सिंह के आवेदन पर बहादुरपुर थाने में रौशन, रौनक समेत अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
वहीं पिछले महीने रौनक, रौशन व अन्य ने मिलकर बाजार समिति के एक मखाना व्यवसायी से दस लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी थी. व्यवसायी से रंगदारी मांगे जाने के बाद एसएसपी सत्य वीर सिंह गंभीरता से लिया. उन्होंने तुरंत एएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया. टीम का नेतृत्व कर रहे एएसपी दिलनवाज अहमद ने रौनक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं फरार रौशन को भी गिरफ्तार कर लिया है. रौशन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




