Darbhanga News: मिथिला विवि के स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रथम सूची से 100538 छात्र- छात्राओं ने कराया नामांकन

Updated at : 19 Jul 2025 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: मिथिला विवि के स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रथम सूची से 100538 छात्र- छात्राओं ने कराया नामांकन

Darbhanga News:लनामिवि में चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-29) में प्रथम चयन सूची से नामांकन 16 जुलाई को समाप्त हो गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि में चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-29) में प्रथम चयन सूची से नामांकन 16 जुलाई को समाप्त हो गया. जानकारी के अनुसार 43 अंगीभूत एवं 39 संबद्ध यानी कुल 82 कालेजों में संचालित 37 विषयों में निर्धारित 312784 सीट के विरुद्ध कुल 100538 छात्र- छात्राओं ने नामांकन कराया है. इधर, विवि के निर्देश के आलोक में 15 जुलाई से कालेजों में वर्गारंभ भी हो चुका है. अब नामांकन के लिए 212246 सीट अभी भी रिक्त है. इस पर नामांकन के लिये दूसरी चयन सूची 23 जुलाई को प्रकाशित होगी. इसके आधार पर नामांकन 24-29 जुलाई को, डैशबोर्ड अपडेशन 30 जुलाई तक होगा. रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर तीसरी चयन सूची या स्पाट राउंड एडमिशन का निर्णय लिया जायेगा.

चार विषयों में निर्धारित सीट से अधिक आवेदक

बता दें कि निर्धारित सीट से अधिक आवेदन केवल चार विषय जंतुविज्ञान 19656, इतिहास 37831, भूगोल 18738 एवं हिंदी में 29078 में है. वहीं 37 में से 17 विषयों में आवेदन नहीं के बराबर है. इसमें से आठ विषय पर्सियन, स्टैटिसटिक्स, अरबी, भोजपुरी, नेपाली, पाली, बंगला एवं लाइब्रेरी साइंस में आवेदकों की संख्या शून्य है. सात विषय एचआरएम, गणित (कला), एलएसडब्ल्यू, एंथ्रोपोलॉजी, ग्रामीण अर्थशास्त्र, नाटक एवं प्राकृत विषय में आवेदकों की संख्या नगण्य यानी एक से 30 के भीतर है. वहीं मार्केटिंग एवं दर्शनशास्त्र में भी आवेदन की संख्या 330 से नीचे है. कुल मिलाकर 37 में से 20 विषय मे छात्रों की संख्या सम्मानजनक है. शेष 17 विषय सिर्फ संख्या बढ़ाने के लिये सूची में है.

विषय – सीटों की संख्या- नामांकन

जंतुविज्ञान – 11254-7178रसायन – 9647-3529भौतिकी – 10265-3511वनस्पति विज्ञान – 8965-3389गणित – 10391-2808इतिहास – 28744-17732मनोविज्ञान – 24550-5496अर्थशास्त्र – 12040-2083राजनीति विज्ञान – 23430-8591गृहविज्ञान – 14248-6274संगीत – 4630-1879भूगोल – 18629-11020समाजशास्त्र – 17649-679एआइएच – 9850-571हिंदी – 14425-9822अंग्रेजी – 13228-3679मैथिली – 9560-1860संस्कृत – 9225-958उर्दू – 10109-7178दर्शनशास्त्र – 9960-206एकाउंट एंड फाइनेंस – 23368-5672मार्केटिंग – 6930-236एचआरएम – 1550-10गणित (कला) – 3110-21एलएसडब्ल्यू – 2005-6एंथ्रोपोलॉजी – 1380-6रूरल इकोनोमिक्स – 2480-6नाटक – 675-00प्राकृत – 505-00पर्सियन – 2135- 00स्टैटिसटिक्स – 800- 00अरबी – 350- 00भोजपुरी – 225- 00नेपाली – 695- 00पाली – 225- 00बंगला – 975- 00लाइब्रेरी साइंस – 225- 00

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन