कोरोना से जंग: बिहार के 34 लाख घरों का हुआ सर्वे, सीएम ने मनरेगा में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार देने का निर्देश दिया

Author : Radheshyam Kushwaha Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Apr 2020 9:51 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर मुख्य संचिव के साथ गहन समीक्षा की. इस दौरान पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर चल रहे घर-घर सर्वे के साथ ही आगे की रणनीति भी बनाएं. वहीं, पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर चल रहे घर-घर सर्वे में अभी तक करीब 34 लाख घरों के एक करोड़ 84 लाख लोगों का सर्वे किया गया है.

विज्ञापन

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर मुख्य संचिव के साथ गहन समीक्षा की. इस दौरान पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर चल रहे घर-घर सर्वे के साथ ही आगे की रणनीति भी बनाएं. वहीं, पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर चल रहे घर-घर सर्वे में अभी तक करीब 34 लाख घरों के एक करोड़ 84 लाख लोगों का सर्वे किया गया है. इनमें मात्र 980 लोगों में सामान्य बीमारी के लक्षण पाए गए हैं. यह लॉकडाउन का परिणाम है, जिसके कारण अन्य बीमारियों में भी कमी आई है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 7 निश्चय के कार्यक्रम अंतर्गत हर घर नल का जल, हर घर तक पक्की गली-नालियों तथा शौचालय का निर्माण, जल-जीवन, हरियाली व मनरेगा के अंतर्गत तालबों का जीर्णोद्धार जैसे कार्य तेजी से हों. मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार सृजन का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना है, जिससे मजदूरों को काम मिलने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो. मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमण के साथ ही बर्ड फ्लू और स्वाइन फीवर को लेकर भी सतर्क रहें. मुजफ्फरपुर और आस-पास के इलाकों में एईएस और गया के क्षेत्रों में जेई को लेकर भी पूरी तरह से सचेत रहें. जेई की वैक्सिन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चि करने का भी निर्देश उन्होंने दिया है.

मजदूरों को काम मिलने में कठिनाई ना हो

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि सात निश्चय के कार्यक्रम के तहत हर घल नल का जल, हर घर तक पक्की नाली-गली तथा शौचालय निर्माण, जल-जीवन-हरियाली और मनरेगा के तहत तालाबों-पोखरों का जीर्णोद्धार जैसे कार्य तेजी से कराएं. ताकि रोजगार सृजन ज्यादा से ज्यादा हो, ताकि मजदूरों को काम मिलने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत एक एकड़ से कम क्षेत्र वाले तालाबों का निर्माण भी शीघ्रता से कराएं. जल संसाधन विभाग कटाव निरोधक और बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों को समय पर पूरा कराए. इससे अधिक-से-अधिक जरूरतमंद लोगों अथवा मजदूरों को रोजगार मिल सकेगा. साथ ही बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण हो सकेंगे. उन्होंने स्पष्ट कहा है कि रोजगार सृजन के क्रम में दिशा-निर्देश के अनुरूप स्थानीय मजदूरों का उपयोग किया जाये. साथ ही स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिज्योर का पालन सुनिश्चित काया जाये.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन