Bihar Weather: 1 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Sep 2024 9:53 PM

विज्ञापन

Bihar Weather: लगातार दो दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश ने राज्य के कई जिलों की सूरत बिगाड़ दी है. हालांकि लोगों को मौसम का मिजाज बदलने से गर्मी से राहत मिली है. बरसात होने के चलते मौसम में अचानक बदलाव हो गया है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में मौसम खुशनुमा बना हुआ है. शुक्रवार को दिन में कई जिलों में सूर्य देवता ने दर्शन नहीं दिया. आसमान बादलों से घिरा रहा और रिमझिम बारिश होती रही. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अभी एक अक्तूबर तक मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जतायी गयी है. बारिश की वजह से गया जिले में पिंडदानियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. सड़कें कीचड़ से सन गयी हैं. जमीन भीगा होने की वजह से खुले में बैठ कर पिंडदान करना मुश्किल हो रहा था. यहाँ अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा. बारिश की वजह से शहर के आम लोग बाजार में कम ही दिखायी दिये. मंडी में आवाजाही कम रही, जिसका असर व्यापार पर पड़ा. खास कर फुटपाथी दुकानदारों को अधिक परेशानी हुई.

लोग हो रहे परेशान

लगातार दो दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश ने राज्य के कई जिलों की सूरत बिगाड़ दी है. हालांकि लोगों को मौसम का मिजाज बदलने से गर्मी से राहत मिली है. बरसात होने के चलते मौसम में अचानक बदलाव हो गया है. दो दिनों से लोगों को रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है. इधर दूसरी ओर बारिश की वजह से कई शहर नरक में तब्दील हो गया है. सड़क से लेकर कई सरकारी कार्यालयों में बारिश के पानी के कारण नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गया है. जहां बारिश हो रही है वहां का कोई ऐसा इलाका नहीं है जहां लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा हो. स्टेशन परिसर के बाहर से लेकर रेलवे कॉलोनी कॉलोनी भी पानी से अछूता नहीं है. चारों तरफ घरें पानी से घिर गये है. घरों तक आने जाने की आवागमन भी प्रभावित हो गया है. पानी के कारण नारकीय स्थिति है़ लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल है़

कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबुक अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इसी बीच आईएमडी ने सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी व पश्विम चंपारण जिले बहुत भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा भोजपुर, जमुई, गोपालगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सिवान, सारण, बक्सर और बांका में अत्यधिक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें: उत्तरा नक्षत्र जाते जाते मौसम को बना गया खुशगवार, 24 घंटे में हुई 70 MM बारिश, पारा लुढ़का

 मां जानकी जन्मभूमि के विकास के लिए 50 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन