बिहार में उत्पाद विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, शराब तस्करों का रौद्र रूप देख जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Mar 2025 10:57 AM

विज्ञापन

घायल पुलिसकर्मी और क्षतिग्रस्त वाहन

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बगहा में शराब तस्करों और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जब वे अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंचे थे. इस हिंसक झड़प में दो पुलिसकर्मी और एक किशोरी घायल हो गई.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण में शराब तस्कर एवं ग्रामीणों ने हमला कर दिया. घटना बगहा अंतर्गत सेमरा थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव की बताई जा रही. जहां सोमवार की रात करीब आठ बजे शराब की सूचना पर छापेमारी करने उत्पाद विभाग की टीम पहुंची थी. इस पहले में कई पुलिसकर्मी जख्मी बताए जा रहे हैं. वहीं पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है.

ग्रामीणों का रौद्र रूप देख पुलिस के लोग हो गए फरार

पुलिस व ग्रामीणों के इस हमले में छोटेलाल राम के 16 वर्षीय किशोरी सुभनेखा कुमारी भी घायल हो गई है. आक्रोशित ग्रामीणों के रौद्र रुप देख पुलिस वाहन को छोड़कर फरार हो गए. जिसके बाद ग्रामीण पुलिस वाहन को जब्त कर प्रदर्शन करने लगे. घटना की सूचना पर सेमरा थाना के थानाध्यक्ष संपत कुमार सिंह पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया और पुलिस वाहन को मुक्त कराया.

घायलों में दो पुलिसकर्मी और एक किशोरी शामिल

वहीं घायल पुलिसकर्मी समेत एक किशोरी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. बता दें कि, घायलों में उत्पाद विभाग के पुलिस कर्मियों में मोतीलाल सहनी व दिनेश कुमार शामिल हैं. वही दूसरी ओर घायलों में डढ़िया गांव के छोटेलाल राम के 16 वर्षीय पुत्री सुभलेखा कुमारी शामिल हैं.

सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने की थी छापेमारी

उत्पाद विभाग बगहा के पुलिस इंस्पेक्टर प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सेमरा थाना के डढ़िया गांव में शराब कारोबार के साथ शराब बिक्री का कार्य किया जा रहा है. पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए डढ़िया गांव में छापेमारी करने पहुंची थी. तभी कारोबारी व ग्रामीणों ने गोलबंद होकर पुलिस पर हमला बोल दिया. जिसमें दो होमगार्ड के पुलिस कर्मी घायल हो गए और ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर पुलिस वाहन को घेर लिया.

पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर मौके से फरार हो गए. इसकी सूचना सेमरा थाना पुलिस को दी गई. जिसके बाद सेमरा पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझा बूझकर पुलिस वाहन को मुक्त कराया और घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में पुलिस गंभीरता से लेते हुए शराब कारोबारी एवं ग्रामीणों को चिन्हित करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Also Read: खून और अन्य सबूत किसने और क्यों मिटाए? सुरभि राज हत्याकांड से जुड़े पांच अनसुलझे सवाल

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन