घाटों को सजाने का काम अंतिम चरण में

Published at :16 Nov 2015 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
घाटों को सजाने का काम अंतिम चरण में

नरकटियागंज : नगर के सभी छठ घाटों को आकर्षक बनाने के लिए पूजा समिति के सदस्य जुटे हुये है़ जगह जगह तोरण द्वार का निर्माण कराया गया है़ तथा नगर के सभी मार्गों पर बिजली की व्यवस्था की जा रही है़ इस साल नगर के हरबोड़ा नदी घाट को आकर्षक बनाने के लिए पंडाल का […]

विज्ञापन

नरकटियागंज : नगर के सभी छठ घाटों को आकर्षक बनाने के लिए पूजा समिति के सदस्य जुटे हुये है़ जगह जगह तोरण द्वार का निर्माण कराया गया है़ तथा नगर के सभी मार्गों पर बिजली की व्यवस्था की जा रही है़

इस साल नगर के हरबोड़ा नदी घाट को आकर्षक बनाने के लिए पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है़ चीनी मिल घाट तथा धूमनगर घाट पर नदी कई जगहों पर गहरी हो गयी है़ अनुमंडल पदाधिकारी अरविन्द मंडल ने रविवार को नगर के सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा के कई प्रबंध किए़
उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को देखते हुए घाटों पर गोताखोर की व्यवस्था की गयी है़ इसके अतिरिक्त छठ घाट पर प्रशासन की तरफ से मेडिकल टीम की व्यवस्था की गयी है़ निरीक्षण के क्रम में उनके साथ एसडीपीओ अमन कुमार एवं डीसीएलआर इस्तेहाक अंसारी , अंचलाधिकारी अवधेश प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, नप सभापति सुनील कुमार , कार्यपालक उपाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन