फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार का हमेशा रखें ख्याल: डीएसपी

बेतिया : प्रशिक्षु डीएसपी सुरभ सुमन ने मुफस्सिल थाना का कमान शुक्रवार संभाल ली. योगदान देने के बाद उन्होंने थाना में पदास्थापित सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों के साथ बैठक की व कई आवश्यक निर्देश दिया. प्रशिक्षु डीएसपी ने थाना में आने-जाने वाले फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार करने का निर्देश दिया. कहा कि शिकायत […]
बेतिया : प्रशिक्षु डीएसपी सुरभ सुमन ने मुफस्सिल थाना का कमान शुक्रवार संभाल ली. योगदान देने के बाद उन्होंने थाना में पदास्थापित सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों के साथ बैठक की व कई आवश्यक निर्देश दिया. प्रशिक्षु डीएसपी ने थाना में आने-जाने वाले फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार करने का निर्देश दिया. कहा कि शिकायत का किसी को मौका नहीं दें. उन्होंने कहा कि पुलिस-पब्लिक संबंध हर हाल में बेहतर होना चाहिए.
साथ हीं शरारती तत्व व अपराधिक चरित्र वालों पर सख्ती बरती जायेगी. ताकि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखा जा सके. श्रीमति सुमन ने थाना में गश्ती तेज करने की भी बात कही. लोगों से अपील की किसी भी तरह की शिकायत होने पर उन से मिले. उनकी शिकायत का यथा संभव निदान किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










