दीप जलाने के दौरान छत से गिरा बालक, गंभीर

Published at :13 Nov 2015 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
दीप जलाने के दौरान छत से गिरा बालक, गंभीर

बेतिया/ सिकटा : दीपावली के दिन सिकटा थाना के गांधी नगर में दीप जलाने के दौरान छत से शंकर साह का 12 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल बच्चे को परिजनों ने इलाज के लिए जीएमसीएच में भरती कराया. चिकित्सकों ने बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए पटना […]

विज्ञापन

बेतिया/ सिकटा : दीपावली के दिन सिकटा थाना के गांधी नगर में दीप जलाने के दौरान छत से शंकर साह का 12 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गया.

घायल बच्चे को परिजनों ने इलाज के लिए जीएमसीएच में भरती कराया. चिकित्सकों ने बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया. घटना के बावत परिजनों ने बताया कि सचिन छत पर दीप जला रहा था. छत पर रेलिंग नहीं होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया व छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया.

विषपान िकया
बेतिया ़ शहर के इलमराम चौक के सुमन साह का 23 वर्षीय पुत्र रामबाबू कुमार ने गुरुवार को विषपान कर लिया.
आनन-फानन मे परिजनों ने जीएमसीएच मे भरती कराया. जहां युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. विषपान का कारण परिवारिक कलह बताया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन