विधायक की रेस में पीछे छूटे चंपारण के तीन दिग्गज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Nov 2015 7:27 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया :पश्चिम चंपारण जिले के चार दिग्गजों में से तीन दिग्गज विधानसभा की रेस में पीछे रह गये. इसमें रामनगर सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व सांसद पूर्णमासी राम, नौतन विधानसभा से बैद्यनाथ प्रसाद महतो व पूर्व मंत्री सह भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी शामिल है. राजनीति गलियारे में कयास लगायी जा रही थी […]
विज्ञापन
बेतिया :पश्चिम चंपारण जिले के चार दिग्गजों में से तीन दिग्गज विधानसभा की रेस में पीछे रह गये. इसमें रामनगर सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व सांसद पूर्णमासी राम, नौतन विधानसभा से बैद्यनाथ प्रसाद महतो व पूर्व मंत्री सह भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी शामिल है.
राजनीति गलियारे में कयास लगायी जा रही थी कि ये तीनों अगर चुनाव जीतते और सरकार बनती तो मंत्री के दावेदार माने जा रहे थे. लेकिन इनकी हार से इनके राजनीतिक कैरियर को गहरा झटका लगा है.
जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव में भी बैद्यनाथ प्रसाद महतो व पूर्णमासी राम दोनों ही इस बार भाग्य आजमा चुके हैं. लेकिन दोनों को चुनाव में झटका ही लगा था. फिर भी अपनी राजनीतिक पहुंच के बल पर दोनों विधानसभा चुनाव में टिकट हासिल कर लिये. जनता ने एक बार फिर दोनों नेताओं को नकार दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










