कर्तव्यहीनता में बगहा बीइओ फंसे, जांच

Published at :04 Nov 2015 2:36 AM (IST)
विज्ञापन
कर्तव्यहीनता में बगहा बीइओ फंसे, जांच

बेतिया : कार्यों में लापरवाही व शिथिलता के आरोप में फंसे बगहा-एक प्रखंड के अतिरिक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शशिभूषण शर्मा पर कार्रवाई की तलवार लटक गयी है. कर्तव्यहीनता के मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी विश्वनाथ साह को मामले की जांच का आदेश दिया है. दिये गये निर्देश […]

विज्ञापन

बेतिया : कार्यों में लापरवाही व शिथिलता के आरोप में फंसे बगहा-एक प्रखंड के अतिरिक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शशिभूषण शर्मा पर कार्रवाई की तलवार लटक गयी है. कर्तव्यहीनता के मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी विश्वनाथ साह को मामले की जांच का आदेश दिया है.

दिये गये निर्देश में कहा गया है कि डीइओ बेतिया बीइओ पर लगे आरोपों की खुद जांच कर मंतव्य भेजने का निर्देश दिया है. ताकि बीइओ पर लगे आरोपों में कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. निदेशक के पत्र के आलोक में डीइओ ने सात नवंबर को जांच की तिथि निर्धारित करते हुए बीइओ शशिभूषण शर्मा को अपना पक्ष रखने के लिए अचूक रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. यहां बता दे कि पूर्व डीपीओ स्थापना संजय कुमार चौधरी ने बीइओ शशिभूषण शर्मा पर दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता बरतने व शिक्षकों का भुगतान लटकाने का आरोप लगाते हुए निदेशक प्राथमिक शिक्षा को प्रतिवेदन भेजा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन