नौतन में घर से मिला बम महिला हिरासत में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Sep 2015 9:26 AM (IST)
विज्ञापन

नौतन (बेतिया) : नौतन के शिवराजपुर गांव में बुधवार को एक झोले में बम मिलने से सनसनी फैल गयी. बम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बम से भरे झोले को कब्जे में ले लिया. वहीं इस मामले में पुलिस ने शिवराजपुर की एक महिला को हिरासत में लिया है. उसकी पहचान शिवराजपुर की गिरजा […]
विज्ञापन
नौतन (बेतिया) : नौतन के शिवराजपुर गांव में बुधवार को एक झोले में बम मिलने से सनसनी फैल गयी. बम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बम से भरे झोले को कब्जे में ले लिया. वहीं इस मामले में पुलिस ने शिवराजपुर की एक महिला को हिरासत में लिया है. उसकी पहचान शिवराजपुर की गिरजा देवी के रूप में हुई है. पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है.
वहीं बम निरोधक दस्ता के जिला मुख्यालय में नहीं रहने के कारण अभी तक बम का झोला नहीं खोला गया है.बम निरोधक दस्ता को बुलाने के लिए वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गयी है. पुलिस के मुताबिक, शिवराजपुर की गिरजा देवी के घर से झोले में रखा बम बरामद हुआ है. हालांकि, गिरजा देवी का कहना है कि गांव का ही एक रिश्तेदार उसके घर आया था और एक झोला रख गया. इसे देखते रहने की बात कह कर वह चला गया. झोले में क्या हैं, उसे जानकारी नहीं है. इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरजा देवी के घर की भी तलाशी ली. इस दौरान झोले में रखा बम बरामद किया गया.
डीएसपी ने की पूछताछ
बम मिलने की सूचना के बाद से पूरे क्षेत्र में पुलिस ने अलर्ट कर दिया. एसपी के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी सुरभ सुमन मौके पर पहुंच गिरजा देवी से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ता आने के बाद ही मामला खुल सकेगा. फिलहाल झोला लेकर आने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










