गंडक नदी में उफान, सैकड़ों एकड़ की फसल बरबाद

पिपरासी : प्रखंड की पिपरासी पंचायत के पिपरासी रेता व पोखरा टोला दियारे में नदी के कटाव के कारण दियारे के किसान दहशत में हैं. दियारे में बथान बना कर रह रहे लोगों ने भी पलायन शुरू कर दिया है. किसानों ने बताया कि लगभग 20 एकड़ धान व 10 एकड़ गन्ने की फसल गंडक […]
पिपरासी : प्रखंड की पिपरासी पंचायत के पिपरासी रेता व पोखरा टोला दियारे में नदी के कटाव के कारण दियारे के किसान दहशत में हैं. दियारे में बथान बना कर रह रहे लोगों ने भी पलायन शुरू कर दिया है. किसानों ने बताया कि लगभग 20 एकड़ धान व 10 एकड़ गन्ने की फसल गंडक नदी में विलीन हो गयी है. नदी की धार बथान की तरफ बढ़ रही है. कटाव के भय से पश्चिम साइड की तरफ 50 मीटर की दूरी पर अस्थाई रूप से रह रहे हैं.
दर्जनों किसान अपने मवेशी को लेकर पलायन कर चुके हैं. ग्रामीण शिव शंकर यादव, उमा यादव, गंगा यादव, कमलेश यादव, द्वारिका यादव, जगदीश राम, प्रद्युम्न यादव, गंगा बीन, पलक यादव आदि ने बताया कि पिछले वर्ष भी सैकड़ों एकड़ फसल नदी में विलीन हो गयी थी. प्रशासन ने क्षति आकलन करा कर मुआवजा देने की बात भी कही थी.
लेकिन, एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ. इस वर्ष भी फसल कट रही है. स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. सीओ श्री भास्कर ने बताया कि इसके बारे में जिलाधिकारी से पत्राचार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










