नाजनीन चौक के शातिर जाकिर का सगा भाई है शाहिद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Aug 2015 12:20 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : शातिर जाकिर के सगे भाई शाहिद ने मीना बाजार के सब्जी व्यवसायी नन्हे मियां से रंगदारी मांगी थी. इसका खुलासा शाहिद ने ही किया है. पुलिस ने उसे लाल बाजार के जोड़ा शिवालय मंदिर के समीप से बुधवार की रात उसके सहयोगी शहनवाज के साथ धर दबोचा. जबकि शाहिद का एक अन्य सहयोगी […]
विज्ञापन
बेतिया : शातिर जाकिर के सगे भाई शाहिद ने मीना बाजार के सब्जी व्यवसायी नन्हे मियां से रंगदारी मांगी थी. इसका खुलासा शाहिद ने ही किया है. पुलिस ने उसे लाल बाजार के जोड़ा शिवालय मंदिर के समीप से बुधवार की रात उसके सहयोगी शहनवाज के साथ धर दबोचा.
जबकि शाहिद का एक अन्य सहयोगी अंतिम श्रीवास्तव भगाने में सफल रहा. शाहिद नगर के नाजनीन चौक व शहनवाज संत घाट का रहने वाला है. तलाशी के दौरान इनके पास से एक लोडेड देसी कट्टा व एक गोली भी बरामद की गयी. एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि सब्जी व्यवसायी नन्हे मियां से शाहिद ने ही रंगदारी मांगी थी.
पूछताछ के दौरान शाहिद ने बताया है कि उसे नन्हें का मोबाइल नंबर शहनवाज ने ही उपलब्ध कराया था. जानकारी के अनुसार, सब्जी व्यवसायी से करीब तीन माह पहले रंगदारी मांगी गयी थी. रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायी पर गोली भी चली थी. छापेमारी में मझौलिया थानाध्यक्ष हरिशचंद्र ठाकुर, नगर
थानाध्यक्ष विमलेंदु, मुफस्सिल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार व पुलिस बल के जवान शामिल थे.
कई आपराधिक घटनाओं में शाहिद है शामिल
एएसपी अभियान राजेश कुमार ने बताया कि कुख्यात जाकिर का भाई शाहिद शहर के कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रह चुका है. इसके खिलाफ नगर थाना में कई कांड दर्ज है. जबकि उसने कांड संख्या 528/15 व 174/14 में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










