बड़े शहरों की तर्ज पर होगी नगर की ट्रैफिक व्यवस्था

Published at :27 Aug 2015 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
बड़े शहरों की तर्ज पर होगी नगर की ट्रैफिक व्यवस्था

बेतिया : अब बड़े शहरों के तर्ज पर नगर की ट्रैफिक व्यवस्था होगी. आये दिन जाम से हाफते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कार्य योजना बनानी शुरू कर दी है. जिले के नये पुलिस कप्तान विनय कुमार ने नगर वासियों को जाम से राहत देने व सुचारु यातायात […]

विज्ञापन
बेतिया : अब बड़े शहरों के तर्ज पर नगर की ट्रैफिक व्यवस्था होगी. आये दिन जाम से हाफते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कार्य योजना बनानी शुरू कर दी है. जिले के नये पुलिस कप्तान विनय कुमार ने नगर वासियों को जाम से राहत देने व सुचारु यातायात व्यवस्था को लेकर कार्य शुरू कर दिया है.
नयी व्यवस्था के तहत नगर की ट्रैफिक व्यवस्था की कमान अब गृह रक्षकों के साथ-साथ जिला पुलिस के हाथों में भी रहेगी. शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर जिला पुलिस के जवानों की तैनाती की जायेगी. इसके साथ ही शहर के प्रवेश द्वारों व मुख्य चौक-चौराहों पर जवानों के साथ पुलिस के अधिकारी भी तैनात किये जायेंगे.
कड़ाई से लागू होगा वन वे सिस्टम
नगर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार व जाम से निजात के लिए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को वन वे बनाया जायेगा. पूर्व से वन वे वाले मार्गो में इस व्यवस्था को कड़ाई के साथ लागू किया जायेगा. साथ ही वन वे व्यवस्था में बाधक बनने वालों से पुलिस जुर्माना भी वसूल करेगी. ट्रैफिक तोड़ने वाले व लापरवाह चालकों पर भी नकेल कसने की तैयारी की जा रही है.
शहर में जाम से निजात व सुव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय कार्ययोजना तैयार की जा रही है.वन वे सिस्टम को सख्त बनाने के साथ ही मुख्य चौक-चौराहों व नगर के प्रवेश द्वारों पर पुलिस बलों के साथ अधिकारियों की तैनाती करने का निर्णय लिया गया है. जल्द ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था नये लूक में नजर आयेगी. विनय कुमार, पुलिस कप्तान, बेतिया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन