बनेगी भाजपा की सरकार: सुमो

Published at :26 Aug 2015 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
बनेगी भाजपा की सरकार: सुमो

मझौलिया : बिहार में परिवर्तन की लहर दौड़ गयी है. इसे रोकना नीतीश तथा लालू एवं महागंठबंधन के बस की बात नहीं है. बिहार की जनता डफोर शंखी सरकार की झांसे में आने वाली नहीं है. 31 मार्च 2016 तक सूबे का हर गांव बिजली से जगमग हो जायेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार को […]

विज्ञापन
मझौलिया : बिहार में परिवर्तन की लहर दौड़ गयी है. इसे रोकना नीतीश तथा लालू एवं महागंठबंधन के बस की बात नहीं है. बिहार की जनता डफोर शंखी सरकार की झांसे में आने वाली नहीं है.
31 मार्च 2016 तक सूबे का हर गांव बिजली से जगमग हो जायेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार को 1.65 करोड़ बिहार को मिला विशेष पैकेज चुनावी घोषणा नहीं है. जो घोषणा सरका जाते-जाते करती है. उस पर जनता विश्वास नहीं करती. उक्त बातें पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने परिवर्तन रथ के दौरान सोमवार की शाम पंचायत भवन में लोगों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने नीतीश को आड़े हाथे लेते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी देश की आवाज, महागंठबंधन, जंगल राज में जनता ने जंगलराज के खिलाफ वोट दिया था.
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक रेणु देवी ने बेतिया विधान सभा क्षेत्र के घर-घर की बेटी की उपमा देते हुए कहा कि आपलोग हमेशा मेरी आंचल को भरते आये हैं. वहीं उमाकांत सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ चनपटिया व मझौलिया में बाइक जुलूस निकाल पूर्व उपमुख्यमंत्री का अगवानी किया. मौके पर सांसद संजय जायसवाल, बगहा सांसद सतीशचंद्र दूबे, जनक चमार, सत्येंद्र कुशवाहा, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, नारायण साह आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन