सफाई को नहीं निकले वाहन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Aug 2015 1:06 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : नप के सफाई कर्मचारी मजदूर संघ के बैनर तले नप के अधिकांश कर्मचारी मंगलवार को अनिश्चित कालीन हड़ताल पर उतर गये. इस दौरान हड़ताली कर्मचारियों ने नप कार्यालय पहुंच कर सफाई वाहन को शहर में निकलने नहीं दिया. वाहनों को रोकने के लिए कार्यालय के नीचे मुख्य गेट पर सैकड़ों की संख्या कर्मी […]
विज्ञापन
बेतिया : नप के सफाई कर्मचारी मजदूर संघ के बैनर तले नप के अधिकांश कर्मचारी मंगलवार को अनिश्चित कालीन हड़ताल पर उतर गये. इस दौरान हड़ताली कर्मचारियों ने नप कार्यालय पहुंच कर सफाई वाहन को शहर में निकलने नहीं दिया.
वाहनों को रोकने के लिए कार्यालय के नीचे मुख्य गेट पर सैकड़ों की संख्या कर्मी बैठ गये. नप कार्यालय का कार्य भी पूरी तरह बाधित रहा. शहर की साफ-सफाई भी नहीं हुई. हड़ताली कर्मचारियों ने दोपहर के वक्त नप कार्यालय में प्रदर्शन भी किये.
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संजय यादव ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वे लोग हड़ताल नहीं तोड़ेगे.आंदोलन में गणपत राउत, जुलूम साह, अनिल पटेल, सोनिया देवी, अभय कुमार समेत सैकड़ों कर्मचारी शामिल थे. हरेंद्र पटेल ने कहा कि नप के पदाधिकारी वर्षो से सिर्फ अश्वासन दे रहे हैं. उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है. कर्मचारियों के हित की बात नहीं सोची जा रही है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










