1.10 लाख के आभूषण लूटे

Published at :26 Aug 2015 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
1.10 लाख के आभूषण लूटे

बेतिया/योगापट्टी : आभूषण दुकानदार से 1.10 लाख हजार का आभूषण व 30 हजार नगद सोमवार की देर शाम लूट ली गयी. दुकानदार धांगटोली स्थित अपने दुकान को बंद कर अपने घर लौट रहा था. पूर्व से घात लगाये कतिपय तत्वों ने महावीरपुर चिकित्सक सरफराज अहमद के क्लिनिक के समीप घटना को अंजाम देकर फरार हो […]

विज्ञापन
बेतिया/योगापट्टी : आभूषण दुकानदार से 1.10 लाख हजार का आभूषण व 30 हजार नगद सोमवार की देर शाम लूट ली गयी. दुकानदार धांगटोली स्थित अपने दुकान को बंद कर अपने घर लौट रहा था.
पूर्व से घात लगाये कतिपय तत्वों ने महावीरपुर चिकित्सक सरफराज अहमद के क्लिनिक के समीप घटना को अंजाम देकर फरार हो गये. पीड़ित दुकानदार श्रीनगर थाना के बघंबरपुर के गौरीशंकर प्रसाद ने योगापट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी में हरपूरवा नया बस्ती के रविन्द्र चौधरी सहित दो अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में दुकानदार ने बताया कि वह अपना दुकान बंद कर शाम करीब सात बजे अपने घर बघंबरपुर जा रहा था.
पूर्व से घात लगाये रविन्द्र चौधरी उसके दो अन्य सहयोगी उसे चिकित्सक सरफराज आलम के क्लिनिक के समीप रोका. रोकने के बाद झोला में रखे गये सोना-चांदी व बिक्री का 30 हजार रुपया लूट लिया. योगापट्टी थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन