चुनाव प्रचार में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग : मोदी

बेतिया : पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जदयू का प्रचार अभियान सीएम आवास से चल रहा है. प्रचार अभियान का जिम्मा संभाले आइटी प्रोफेशनल प्रशांत किशोर सीएम आवास में हीं रह रहे हैं. हाई टेक प्रचार अभियान के लिए 3.50 करोड़ रुपये की लागत से वार रूम बनाया गया. अत्याधुनिक उपकरण भी […]
बेतिया : पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जदयू का प्रचार अभियान सीएम आवास से चल रहा है. प्रचार अभियान का जिम्मा संभाले आइटी प्रोफेशनल प्रशांत किशोर सीएम आवास में हीं रह रहे हैं. हाई टेक प्रचार अभियान के लिए 3.50 करोड़ रुपये की लागत से वार रूम बनाया गया. अत्याधुनिक उपकरण भी लगाया गया है.
प्रचार अभियान में सरकारी तंत्रों का दुरुपयोग किया जा रहा है. यहीं कारण है कि सरकार का पब्लिक रिलेशन विभाग का वजट 20 करोड़ रुपया से बढ़ाकर 90 करोड़ कर दिया गया है. शुक्रवार को चम्पारण में परिवर्तन रथ लेकर आये सुशील कुमार मोदी ने परिसदन में कही.
उन्होंने नीतीश-लालू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों अपने को समाजवादी का पुजारी करते हैं. लोहिया-जयप्रकाश नारायण की दुहाई देते हैं. जबकि 300 करोड़ रुपया प्रचार के लिए जदयू खर्च कर चुका है. इसका हिसाब नीतीश जी को देना होगा. श्री मोदी ने कहा कि 15 माह बनाम 25 महीना चुनाव लड़ा जायेगा.
वहीं नीतीश कुमार ने गंठबंधन टूटने के बाद 25 माह में बिहार को भ्रष्टाचार, राजस्व में गिरावट, विकास दर में गिरावट, कृषि दर में गिरावट व अपराध में बढ़ोतरी दिया है. इसका जवाब बिहार के जनता को उन्हें देना होगा.
विधान सभा चुनाव सिर्फ विकास के मुद्दा पर लड़ा एनडीए लड़ेगी. मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह विधायक रेणु देवी, सांसद डॉ संजय जायसवाल, सतीशचंद्र दूबे, जनक चमार, विधायक विनय बिहारी, विधान पार्षद सत्येंद्र कुशवाहा, लालबाबू प्रसाद, जिप उपाध्यक्ष संतोष कुमार राव उर्फ बबलू सिंह, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय,रेणु देवी, शिवेन्द्र शिब्बू, सत्येन्द्र शरण, उमाकांत सिंह, गुड्डू झा, मुकेश सहाय मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










