सड़क, नाला निर्माण पर खर्च होंगे एक करोड़

Published at :23 Aug 2015 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क, नाला निर्माण पर खर्च होंगे एक करोड़

बेतिया : नप क्षेत्र के करीब 45 नाला व सड़क का निर्माण में जल्द ही हाथ लगेगा. क्योंकि विधान परिषद के आचार संहिता में फंसे इन योजनाओं पर से अब ग्रहण हट गया है. शनिवार को नप कार्यालय में पुन: इन योजनाओं के लिए टेंडर डालने की कार्रवाई हुई. नप इओ अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा ने […]

विज्ञापन

बेतिया : नप क्षेत्र के करीब 45 नाला व सड़क का निर्माण में जल्द ही हाथ लगेगा. क्योंकि विधान परिषद के आचार संहिता में फंसे इन योजनाओं पर से अब ग्रहण हट गया है.

शनिवार को नप कार्यालय में पुन: इन योजनाओं के लिए टेंडर डालने की कार्रवाई हुई. नप इओ अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा ने बताया कि जल्द ही टेंडर खोल कर संवेदकों के साथ एग्रीमेंट बना लिया जायेगा.

ताकि निर्माण कार्य समय से शुरू हो जाय. बीआरजीएफ योजना के तहत करीब 70 लाख व मूल पेशाकर से प्राप्त 30 लाख की योजनाओं का चयन किया गया था. जिसके टेंडर की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गयी है.

जानकारी के अनुसार, विधान परिषद चुनाव के कारण 8 जून को इन योजनाओं को टेंडर होने के लिए बीएक्यू बिका था. जिस पर आचार संहिता के चलते रोक लग गयी थी. इधर टेंडर को लेकर नप कार्यालय में सुबह से ही काफी गहमा- गहमी का माहौल कायम था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन