पंडई नदी बौराई, खतरे के निशान को किया पार

Published at :22 Aug 2015 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
पंडई नदी बौराई, खतरे के निशान को किया पार

साठी : सुखाड़ की मार ङोलने के बाद अब किसानों में बाढ़ का डर सताने लगा है .लगातार हो रही बारिश के चलते पंडई नदी उफान पर है . इसके चपेट में आने वाले गांव हिच्छोपाल, बेलवा, परसौनी, सोमगढ़, मलाही टोला, भतौड़ा, और दुमदुमवा सहित दर्जनों गांव के लोगों का कहना है कि अगर नदी […]

विज्ञापन
साठी : सुखाड़ की मार ङोलने के बाद अब किसानों में बाढ़ का डर सताने लगा है .लगातार हो रही बारिश के चलते पंडई नदी उफान पर है . इसके चपेट में आने वाले गांव हिच्छोपाल, बेलवा, परसौनी, सोमगढ़, मलाही टोला, भतौड़ा, और दुमदुमवा सहित दर्जनों गांव के लोगों का कहना है कि अगर नदी की पानी इसी तरह बढ़ता रहा तो हजारो एकड़ में लगा धान का फसल बर्बाद हो जायेगा .
एक तो सुखाड़ के चलते धान का फसल बर्बाद हुआ है और अब बाढ़ की आशंका नजर आ रही है क्योंकि पहाड़ी नदी पंडई अपने उफान पर है. लोग भय में हैं कि साठी भसुरारी मुख्य पथ में पंडई नदी पर बना स्क्रूपाइल पूल का एप्रोच पथ भी हर साल की भांति इस साल भी ध्वस्त हो जायेगा. इससे दर्जनों गांवों का सम्पर्क जिला मुख्यालय बेतिया और अनुमंडल कार्यालय नरकटियागंज से टुट जायेगा .सिकटा नदी का भी टूटा बांध, जलमग्न
सिकटा : नेपाल के जल ग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से प्रखंड के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गया है. सिकटा और ओरिया नदी का पानी खतरे के निशान से काफी उपर बह रही है. वहीं सिकटा नदी का एक बांध टूट जाने से सिकटा, धर्मपुर, पुरैनिया बोर्डर चौक पर बाढ़ का पानी सड़क पर बह रहा है.
सिकटा बलथर भया मिल पर्सा, सिकटा भिस्वा मुख्य मार्ग पर बोर्डर चौक के समीप बाढ़ का पानी बह रहा है. वहीं पुरैनिया गांव स्थित जनता उच्च विद्यालय में चार फीट पानी बह रहा है. जिससे पठन-पाठन ठप है. इधर छपैनिया मंगलपुर, बेहरी, सड़किया टोला, भवरा, धर्मपुर आदि गांव पुरी तरह से जलमग्न है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन