सभापति व उपसभापति की होगी अग्निपरीक्षा!
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Jul 2015 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : नप सभापति जनक साह व उपसभापति जाहिदा खातून के अविश्वास पर अग्नि परीक्षा होगी. अविश्वास के बहस पर उलझनों को लेकर नप इओ अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा ने सरकारी अधिवक्ता राज नारायण प्रसाद से सुझाव मांगा था. इस पर अधिवक्ता ने सुझाव दिया है कि नियमानुसार पार्षदों के दिये गये अविश्वास के आवेदन के […]
विज्ञापन
बेतिया : नप सभापति जनक साह व उपसभापति जाहिदा खातून के अविश्वास पर अग्नि परीक्षा होगी. अविश्वास के बहस पर उलझनों को लेकर नप इओ अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा ने सरकारी अधिवक्ता राज नारायण प्रसाद से सुझाव मांगा था.
इस पर अधिवक्ता ने सुझाव दिया है कि नियमानुसार पार्षदों के दिये गये अविश्वास के आवेदन के आधार पर बहस बुलायी जा सकती है. इसमें कोई कानूनी बाधा नहीं है. कानूनी सलाह मिलने के बादा नप सभापति जनक साह व उप सभापति जाहिदा खातून की मुश्किलें थोड़ी और बढ़ गयी है. करीब 25 दिनों से अविश्वास की बहस के लिए आवेदन पार्षदों ने डाला है. परंतु आज तक तिथि निर्धारित नहीं होने पार्षदों में आक्रोश गहराने लगा था. पार्षदों ने इस संबंध में डीएम से भी शिकायत की है. इसके बाद यह बहस के लिए मामला गरमाया है. जबकि नप सूत्रों के अनुसार, तीन अगस्त को अविश्वास पर बहस के लिए बैठक बुलायी जा सकती है. जबकि इसकी प्रशासनिक घोषणा नहीं की गयी है.
अविश्वास पर बहस की तिथि तय नहीं : नप इओ
नप इओ अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा ने बताया कि अभी अविश्वास पर बहस के लिए तिथि निर्धारित नहीं हुई है. तिथि निर्धारित होते ही इसकी प्रशासनिक घोषणा कर दी जायेगी. इधर नप इओ मंगलवार व बुधवार को कल व आज का हवाला तिथि निर्धारित करने के लिए डेट दे रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










