सिरिसिया में पेड़ से टकरायी कार, दो मरे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Jul 2015 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

हरनाटांड़ (बगहा) : वाल्मीकिनगर-बगहा मुख्य पथ में सिरिसिया मिशन स्कूल के पास एक जाइलो बुधवार की देर शाम में पेड़ से टकरा गयी. जाइलो पर सवार चालक समेत दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के देवरिया नगर परिषद की चेयरमैन अलका सिंह के पति मनोज सिंह व देवरिया […]
विज्ञापन
हरनाटांड़ (बगहा) : वाल्मीकिनगर-बगहा मुख्य पथ में सिरिसिया मिशन स्कूल के पास एक जाइलो बुधवार की देर शाम में पेड़ से टकरा गयी. जाइलो पर सवार चालक समेत दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के देवरिया नगर परिषद की चेयरमैन अलका सिंह के पति मनोज सिंह व देवरिया थाना क्षेत्र के कटकईया निवासी गुड्डू सिंह के रूप में हुई है. गुड्डू सिंह जायलो का चालक है.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया था. गुरुवार की सुबह शवों का पोस्टमार्टम कर मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया. एसपी शफीउल हक ने बताया कि गाड़ी बगहा की ओर से जा रही थी. काफी तेज रफ्तार में होने के कारण यह दुर्घटना हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










