दुकानदार से मारपीट, दो घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jul 2015 7:56 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : चनपटिया थाना क्षेत्र के लोहियरिया चौक स्थित एक कम्पोजिट शराब की दुकान पर गुरुवार की रात हुए मारपीट में सेल्स मैन सहित दो लोग घायल हो गये. दोनों घायलों की चिकित्सा सदर अस्पताल एमजेके में चल रही है. घायलों की पहचान लोहियरिया चौक निवासी धर्मेद्र महतो (35) एवं बरोहिया निवासी राजू राम (28) […]
विज्ञापन
बेतिया : चनपटिया थाना क्षेत्र के लोहियरिया चौक स्थित एक कम्पोजिट शराब की दुकान पर गुरुवार की रात हुए मारपीट में सेल्स मैन सहित दो लोग घायल हो गये.
दोनों घायलों की चिकित्सा सदर अस्पताल एमजेके में चल रही है. घायलों की पहचान लोहियरिया चौक निवासी धर्मेद्र महतो (35) एवं बरोहिया निवासी राजू राम (28) के रूप में हुई है.
घटना के बारे में बताया गया है कि तीन दिन पूर्व राशन व केरोसिन के वितरण में अनियमितता को लेकर हुए विवाद को लेकर बरोहिया गांव के लोगों ने सेल्स मैन श्री महतो को मारपीट कर जख्मी कर दिया. तो वहीं बरोहिया निवासी घायल राजू राम (विकाश मित्र) ने बताया कि राशन-केरोसिन कूपन का वितरण कर घर जाने के क्रम में पेट्रोल पंप के सामने बाइक को घेर कर मारपीट कर जख्मी कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










