आशिक मिजाज था पन्नेलाल, कई थे दुश्मन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jul 2015 12:57 AM (IST)
विज्ञापन

मझौलिया : चाकू घोंप पन्ने लाल की हत्या के मामले में भले ही परिजन भूमि विवाद बता रहे हैं, पर पुलिस की प्रारंभिक जांच में कुछ और ही मामला सामने आया है. इसके मुताबिक पन्ने लाल आशिक मिजाज किस्म का था, गांव की कई महिलाओं के साथ उसके संबंध थे. अपने इस मनचले स्वभाव के […]
विज्ञापन
मझौलिया : चाकू घोंप पन्ने लाल की हत्या के मामले में भले ही परिजन भूमि विवाद बता रहे हैं, पर पुलिस की प्रारंभिक जांच में कुछ और ही मामला सामने आया है. इसके मुताबिक पन्ने लाल आशिक मिजाज किस्म का था, गांव की कई महिलाओं के साथ उसके संबंध थे. अपने इस मनचले स्वभाव के कारण उसने गांव में कई दुश्मन पाल लिये थे.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, करीब पांच माह पूर्व पन्ने लाल गांव के ही एक महिला के साथ उसके घर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया था. मारपीट के बाद मामले में पंचायती हुई. पंचायत के फरमान पर महिला के बाल तक काटे गये. इसके बाद से वह गांव छोड़कर कहीं और चली गयी.
इधर, एक माह पहले वह महिला फिर गांव में आयीथी. पुलिस के मुताबिक, पन्ने लाल का फिर से महिला के घर आना-जाना शुरू हो गया था. इस बात को लेकर कई बार विवाद भी हुआ. अब पन्ने लाल की हत्या के बाद यह मामला गांव में चर्चा का विषय है. पन्ने की हत्या में उस महिला के पति व इसके भाईयों को भी आरोपी बनाया गया है.
पट्टीदारों से था विवाद
पन्ने लाल की हत्या के बाद कई राज खुलने लगे हैं. एक तरफ जहां उसका आशिक मिजाज उसके जान की दुश्मन बना था, वहीं जमीन का एक छोटा सा टुकड़ा पट्टीदारों से विवाद की वजह थी. इसको लेकर पन्नेलाल पर अप्रैल माह में मारपीट का मामला भी दर्ज हुआ था.
पन्नेलाल की हत्या के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पत्नी राधिका देवी बार-बार बेहोश हो जा रही है. पन्ने लाल के तीन बेटे व पांच बेटियां हैं.
हो रही मामले की जांच
नौ लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की जांच में कई और मामले सामने आये हैं. जांच की जा रही है.
सुनील कुमार, थानाध्यक्ष मझौलिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










