पीएम के आगमन को ले स्टेशन पर हाइ अलर्ट

Published at :24 Jul 2015 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
पीएम के आगमन को ले स्टेशन पर हाइ अलर्ट

नरकटियागंज : 25 जुलाई को मुजफ्फरपुर में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को देखते हुए रेल प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है़ रेलवे स्टेशन के चारों ओर सादे लिबास में पुलिस जवान लगाये गये हैं, जो हर आने जाने वाले पर गहरी नजर रख रहे हैं़ गुरुवार को राजकीय रेल पुलिस एवं रेल […]

विज्ञापन
नरकटियागंज : 25 जुलाई को मुजफ्फरपुर में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को देखते हुए रेल प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है़ रेलवे स्टेशन के चारों ओर सादे लिबास में पुलिस जवान लगाये गये हैं, जो हर आने जाने वाले पर गहरी नजर रख रहे हैं़ गुरुवार को राजकीय रेल पुलिस एवं रेल सुरक्षा बल ने संयुक्त रूप से स्टेशन परिसर में छापेमारी की तथा यात्रियों के सामानों की जांच की.
जांच के दौरान संदिग्ध अवस्था में स्टेशन पर घुमते हुए विलासपुर गांव निवासी भुलई साह के पुत्र उदेशी साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जीआरपी के थानाध्यक्ष विकास कुमार तथा आरपीएफ इंस्पेक्टर अरूण झा ने बताया कि यह अभियान 25 जुलाई तक चलेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन